रायपुर। मोदी के वादा खिलाफी पर किसान कांग्रेस दिल्ली में संसद का घेराव करने वाली हैं। नाना भाऊ पटोले भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार राजधानी पहुंचे पर यह घोषणा कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि 23 को दिल्ली में संसद का घेराव करेंगे बीजेपी से जवाब दो हिसाब दो की नारो को ले कर भव्य प्रदर्शन करेंगें। जिसमें देशभर किसान इस प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं। पटोले ने कहा कि सरकार ने जितने भी वादे किए थे उन सबको याद दिलाएंगे।
आज भी देशभर के किसान काफी परेशानियों का सामना कर रहें हैं। वर्ष 2014 से लगातार किसानों को नुकसान हो रहा है देश का जीडीपी गिरता जा रहा है। तेल की दाम भी बढ़ गए है। हमारे देश से दूसरे देशों में कम दरों में डीजल बेंचे जाते है फिर हमारे देश मे रेट क्यों बढ़ता जा रहा है।
मोदी सरकार द्वारा जनधन योजना खुलवाए ओर बोले कि काले धन आएंगे, जिसमे लोगो को बहुत नुकसान हुआ लोगों की जान चली गई। फिर भी मोदी मस्त है। मोदी ने जितने वादे किए थे। उसको पूरा नही किया इसके लिए 10 लाख किसानों के साथ दिल्ली में प्रदर्शन किया जाएगा।
यह भी देखे : रमन ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा-मोदी ने छत्तीसगढ़ को सजने-संवारने का अवसर दिया
Add Comment