रायपुर। बिलासपुर में बूथ लेवल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा और विधानसभा में भाजपा के ध्वज के मान सम्मान को झुकने नहीं दिया। 3 बार विजयी होने वाले कार्य किया है।
एक साथ हमारे कार्यकर्ता चलते हैं तो दुनिया का कोई ताकत रोक नहीं सकता। राज्य को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सजने-संवारने का अवसर दिया। पिछली बार केन्द्र में कांग्रेस की सरकार थी तब कुछ नहीं मिला।
मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि इस बार 1 और 1 दो नहीं, 1 और1 ग्यारह होगा, यानि 11 लोक सीटें भी जीतने वाले हैं। मुख्यमंत्री ने चुनाव जीतने के चार कारण भी बताए। उन्होंने कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार है।
जो विकास के मापदंड को बढ़ाया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है और भाजपा ने यहां विकास के अनेकों कार्य किया है। भाजपा में कार्यकर्ताओं की फौज भी है। वहीं यहां कांग्रेस संगठन और मुद्दा वीहिन हैं। सीडी बना रही है। जिस पर जनता विश्वास नहीं कर सकती।
यह भी देखे : छत्तीसगढ़ के चुनाव पर तमिलनाडू, ओडिशा, आंध्रप्रदेश और केरल की भी नजर…बिलासपुर में बोले शाह भाजपा की सरकार अंगद का पाव
Add Comment