रायपुर। छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश सीमा पर जवानों ने एक जनमिलिसिया कमांडर को मार गिराया है। शव सहित काफी मात्रा में सामान भी बरामद किया गया। वहीं सुकमा में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी।
पुलिस जवान आज सुबह गस्त पर निकली हुई थी। उसी दौरान मल्कानगिरी में नक्सलियों से सामना हो गया। जवानों को करीब आता देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू की। दोनों ओर से काफी देर तक फायरिंग होती रही।
इस बीच नक्सली जवानों को भारी पड़ता देख भाग निकले। मुठभेड़ के बाद घटना स्थल की तलाशी लेने पर एक जनमिलिसिया कमांडर का शव बरामद किया गया है। साथ ही नक्सल सामान भी बरामद किया गया है। इसी तरह सुकमा जिले के पखांजूर में एक नक्सलियों द्वारा एक ग्रामीण की हत्या करने की भी खबर आ रही है।
यह भी देखें : ग्रामीणों से अवैध वसूली करते 2 गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच के फर्जी अधिकारी बनकर आए थे 4 युवक
Add Comment