नई दिल्ली। कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर को दर्शक फिर एक बार एक साथ देख सकते हैं। खबर आ रही है कि दोनों के संबंध में सुधार हो रहा है और दोनों एक बार फिर साथ में काम करने वाले हैं।
कपिल और सुनील के बीच सब कुछ ठीक हो रहा है। कपिल शर्मा लंबे समय बाद टीवी पर वापसी कर रहे हैं। खबर है कि कपिल के साथ कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी शो में उनके साथ वापसी कर सकते हैं। इसके संकेत कपिल के एक बयान में दिख रहा है।
अगर ऐसा हुआ तो टीवी पर कपिल और सुनील का धमाकेदार कॉम्बो एक साथ नजर आएगा। एक अखबार से कपिल ने कहा-हम दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है। कोई समस्या नहीं है। हाल ही में हम दोनों साथ बैठे थे एक साथ हंस रहे थे और आगामी प्रोजेक्ट्स पर बात कर रहे थे।
मेरे और सुनील के बीच विवाद की जो भी खबरें थीं वो सब मीडिया द्वारा फैलाई गई थीं। हम जल्द ही कॉमेडी शो में वापस आ सकते हैं। पिछले दिनों कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर को उनकी फिल्म पटाखा के लिए ट्विटर पर बधाई दी थी। फ्लाइट विवाद के बाद दोनों के बीच सोशल मीडिया में दूरी देखी जा रही थी।
यह भी देखे : ओडिशा को ‘तितली’ से खतरा, Alert जारी
Add Comment