रायपुर। भिलाई स्टील प्लांट में कल हुए हादसे के घायलों से मिलने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह बुधवार 10 अक्टूबर को सुबह 11.30 बजे भिलाई नगर के सेक्टर-9 स्थित अस्पताल पहुंचेंगे। घायलों से मिलकर उनकी चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लेंगे।
मुख्यमंत्री संयंत्र प्रबंधन और दुर्ग जिला प्रशासन के अधिकारियों से कल के हादसे के बारे में पूरी जानकारी लेंगे। डॉ. सिंह रायपुर से सवेरे 11 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11.20 बजे भिलाई नगर पहुंचेंगे और दोपहर 12.25 बजे रायपुर लौट आएंगे।
यह भी देखे : दुर्घटना के लिए बीएसपी के प्रबंधक जिम्मेदार:- अमित जोगी
Add Comment