
रायपुर। मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद कार्यक्रम के तहत मंडल स्तर के पदाधिकारियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 अक्टूबर को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम शाम 4.30 बजे एकात्म परिसर भाजपा कार्यालय में वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होगा।
कार्यकर्ता अपनी बात नमो एप के जरिये प्रस्तुत करेंगे। चयनित कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री सीधा संवाद करेंगे। भाजपा रायपुर शहर जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल एवं ग्रामीण जिलाध्यक्ष गुलाब टिकारिया ने कार्यकर्ताओं से 3:30 बजे तक स्थान ग्रहण करने को कहा है।
यह भी देखे : जोगी पार्टी को झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष, सचिव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस में