छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

जोगी पार्टी को झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष, सचिव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस में

रायपुर। विधानसभा चुनाव करीब आते ही जोगी पार्टी को लगातार झटका मिल रहा है प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश सचिव रहे राजेश, आकाश सहित जनपद सदस्य केशो मिश्रा सैकड़ो कार्यकर्ताओं सहित कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

युवा जनता कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पाल, प्रदेश सचिव आकाश नायक ने युवा जनता काग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विनोद तिवारी के इस्तीफे के बाद पार्टी को अलविदा कहने का मन बना लिया था लेकिन विधिवित आज जोगी काग्रेस को इस्तीफा देते हुए कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष भूपेश बघेल व अन्य वरिष्ठ नेताओं के समक्ष कांग्रेस का हाथ थामा हैं।



कांग्रेस प्रवेश करने वालों में अधिकांश खैरागढ़ क्षेत्र के लोग है जो देवव्रत के विरोध में है। जोगी पार्टी से खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से देवव्रत को प्रत्याशी घोषित करने के बाद से स्थानीय लोगों में नराजगी तो थी ही वहीं पार्टी के पदाधिकारियों में भी पार्टी के प्रति अब नराजगी खुल कर दिखा रहे हैं। जोगी पार्टी छोड़ कांग्रेस में प्रवेश पदाधिकारियों की माने तो अभी पार्टी के ऐसे कई नेता है जो जोगी कांग्रेस को छोड़ जल्द ही कांग्रेस में प्रवेश लेगें।

यह भी देखे : BSP में ब्लास्ट: Central Minister साय आ सकते हैं छत्तीसगढ़, CM ने ट्वीट कर जताया शोक, PCC चीफ बोले होनी चाहिए कार्रवाई, कौशिक ने भी जताया दुख 

Back to top button
close