छत्तीसगढ़स्लाइडर

BSP में ब्लास्ट: Central Minister साय आ सकते हैं छत्तीसगढ़, CM ने ट्वीट कर जताया शोक, PCC चीफ बोले होनी चाहिए कार्रवाई, कौशिक ने भी जताया दुख

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज बीएसपी में हुए हादसे पर दुःख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- “आज भिलाई स्टील प्लांट में हुई गैस पाइपलाइन दुर्घटना से मुझे बहुत दुःख पहुंचा है, इस हादसे में प्राण गंवाने भाई-बन्धुओं को भावभीनी श्रद्धांजलि मैं ईश्वर से उनके परिवार को धैर्य प्रदान करने एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना करता हूँ।”

खबर मिल रही है कि केंद्रीय राज्यमंत्री विष्णुदेव साय भी भिलाई आ सकते हैं। आपको बता दें कि बीएसपी हादसे को लेकर गृह मंत्रालय ने रिपोर्ट मांगी है।

वहीं भिलाई स्टील प्लांट हादसे में घायल कर्मचारियों से मिलने दोपहर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल सेक्टर 9 अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल कर्मचारियों से मिलकर उनका हाल चाल जाना। उन्होंने अस्पताल में भर्ती सभी कर्मचारियों से चर्चा कर घटना के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने घटना कि निंदा करते हुए घायल कर्मचारियों की जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की। बघेल के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी पहुंचे थे।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने भी हादसे पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा- ” भिलाई स्टील प्लांट में हुई दुर्घटना बेहद दुखद और ह्रदय विदारक है। हादसे में दिवंगत लोगों के प्रति हम विनम्र श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।”

यह भी देखे : घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे भूपेश 

Back to top button
close