हिसार। हरियाणा के हिसार में कृषि विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने सिविल अस्पताल के टॉयलेट में बच्ची को जन्म दिया, जिसके बाद वह बच्ची को टॉयलेट में ही छोड़कर भाग गई। जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार आधी रात के बाद की है, अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे के मुताबिक रात करीब सवा ग्यारह बजे एक टाटा मैजिक गेट पर आकर रुकती है।
इसमें सवार दो महिलाएं और एक पुरुष इमरजेंसी में पहुंचे। एक युवती ने स्टाफ को बताया कि उसके पेट में दर्द है, उसे दवा चाहिए। इस दौरान स्टाफ ने नाम-पता दर्ज करने की कार्रवाई करनी चाही। तभी ठीक 12 बजे युवती वहां से निकलकर गैलरी में साथ लगते टॉयलेट में चली गई।
कैमरे की के फुटेज में दिख रहा है कि महिला टॉयलेट से वापस निकलती है और चली जाती है। जिस दौरान अस्पताल में भर्ती एक महिला मरीज टॉयलेट जाती है तो उसे बच्चे के रोने की आवाज आती है। टायलेट का दरवाजा खोलती है तो वहां नवजात बच्ची मिलती है।
फिर महिला अस्पताल के स्टाफ को इसके बारे में सूचना देती है, जिसके बाद बच्ची को अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई। जिस दौरान युवती के साथ आए युवक द्वारा अस्पताल में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। सुबह करीब 6 बजे युवती लौट आई।
इसके बाद उसे भी अस्पताल में दाखिल कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार रात को युवती के पेट में दर्द हुआ था और वह रिश्तदारों को बिना बताए दवा लेने के लिए आ गई थी. वह लिफ्ट लेकर अस्पताल में पहुंची। वहां टॉयलेट में पहुंची तो डिलीवरी हो गई थी। वह फिर घबराकर परिजनों को बुलाने चली गई थी। वह बाद में परिजनों के साथ लौट आई।
यह भी देखें : जानिए ‘वॉकिंग मैरिज’ के बारे, इस देश में लड़कियां पुरुषों के साथ सोती तो हैं, लेकिन रहती नहीं
Add Comment