देश -विदेशस्लाइडर

BJP-संघ नेताओं के घर के एक कुत्ते ने भी नहीं दिया देश के लिए बलिदान: कांग्रेस

फैजपुर। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के ‘घर के एक कुत्तेÓ ने भी देश की आजादी के लिये बलिदान नहीं दिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव खडगे ने महाराष्ट्र के जलगांव में पार्टी की जन संघर्ष यात्रा के दूसरे चरण की शुरूआत के लिए आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही।

खडगे ने कहा कि हम लोगों (कांग्रेस) ने देश के लिए अपना जीवन बलिदान किया है। इंदिरा गांधी ने देश की एकता- अखंडता के लिए बलिदान दिया। राजीव गांधी ने देश के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया। मुझे बताइए कि क्या देश की आजादी के लिए भाजपा और संघ नेताओं के घर का एक कुत्ता भी कुर्बान हुआ है?



खडगे ने पूछा, ‘हमें बताइए (देश की आजादी के लिए) आपके कौन से लोग जेल गए हैं? पिछले साल फरवरी में इसी तरह की टिप्पणी के लिए मोदी ने लोकसभा में कांग्रेस नेता खडगे की निंदा की थी। खडगे ने निचले सदन में में कहा था कि गांधीजी, इंदिराजी ने देश की एकता के लिये अपना जीवन बलिदान कर दिया। आपकी ओर से किसने किया? एक कुत्ता भी नहीं था।

यह भी देखें : VIDEO: चरोदा में महिला सम्मेलन की तैयारियां पूरी, अमित शाह यहां से फूंकेंगे चुनावी बिगुल… महिला कार्यकर्ताओं को देंगे चुनावी टिप्स… 

Back to top button
close