छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

VIDEO: चरोदा में महिला सम्मेलन की तैयारियां पूरी, अमित शाह यहां से फूंकेंगे चुनावी बिगुल… महिला कार्यकर्ताओं को देंगे चुनावी टिप्स…

चरोदा/भिलाई। अमित शाह शुक्रवार को चरोदा में महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे, इसलिए वहां व्यापक तौर पर तैयारियां की गई है। भाजपा ने एक लाख महिलाओं को कार्यक्रम में शामिल करने का लक्ष्य रखा है। इस कार्यक्रम की संयोजक राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय है।

उन्होंने इसकी जानकारी के लिए राजधानी में प्रेस कांफ्रेंस लेकर जानकारी भी दी थी। इस कार्यक्रम के जरिए भाजपा ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। इस बार पार्टी चौथी बार सरकार बनाने के लिए हर स्तर पर तैयारियां कर रही है। जिसकी कड़ी में महिलाओं को अपने पक्ष में करने की रणनीति पर काम किया जा रहा है।



बड़े पैमाने पर किए जाने वाले इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां भी वैसी ही की गई है। राज्यभर की महिलाएं इस कार्यक्रम में जुटेंगी। भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम के जरिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनावी टिप्स भी देंगे। बूथ स्तर पर किए जाने वाले काम को लेकर भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं को जोडऩे की रणनीति पर चर्चा होगी।


यह भी देखें : कांकेर में बोले अमित शाह…फर्जी CD बनाने वालों का हिसाब करने के लिए माताएं-बहनें तैयार, हम चतुराई की नहीं विकास की राजनीति करते हैं… 

Back to top button
close