रायपुर। भाजपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष अमित शाह आज सुबह 11:40 के आस-पास राजधानी पहुंचेंगे। वह यहां से धमतरी जिले के सिहावा आश्रम और महामाया मंदिर भी जाएंगे। दोपहर 12 बजे कांकेर के नरहरपुर में तेंदूपत्ता बोनस त्योहार में शामिल होंगे। यहां आदिवासी सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।
दोपहर 1.14 बजे वह आदिवासी समाज के लोगों के साथ भोजन करेंगे। तीन बजे चरौदा में एक लाख महिलाओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम करीब 4.40 बजे भिलाई में गुजराती समाज के सम्मेलन में शामिल होने के बाद शाम 6.30 बजे दिल्ली लौटेंगे।
अमित शाह एयरपोर्ट के भीतर से ही धमतरी के फरसिया पहुंचेंगे जोगी महानदी का उद्गम स्थल के साथ साथ यहां पर प्रसिद्ध महामाया मंदिर है यहां के दर्शन करेंगे मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह भी होंगे साथ।
यह भी देखें : छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर अमित शाह जी का स्वागत है: कौशिक
Add Comment