
रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी के भिलाई प्रवास का स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि उनका यह प्रवास छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति में नयी ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा।
कौशिक ने कहा कि संगठन के कुशल शिल्पी श्री शाह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं की संख्या के आधार पर विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनने का गौरव प्राप्त कर चुकी है। वहीं भाजपा की स्वीकार्यता भी लगभग पूरे भारत में हो चली है। आज हम स्वयं के बूते पर 17 राज्यों में शासनरत हैं।
प्रदेशाध्यक्ष कौशिक ने कहा कि विगत पन्द्रह वर्षों में डॉ. रमन सिंह के कुशल नेतृत्व में हम अपने प्रणेता स्व. दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के स्वप्न को साकार करते हुए अमित शाह जी द्वारा दिये गये मिशन 65 प्लस के लक्ष्य को पाने हेतु संकल्पित हैं। छत्तीसगढ़ के लाखों कार्यकर्ता आतुर और उत्सुक हैं अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के उद्बोधन और मार्गदर्शन हेतु जो सदा की तरह प्रेरणादायी होगा।
यह भी देखें : चुनाव से पहले Petrol-Diesel के दामों में मामूली कटौती राजनीतिक चाल – महंत