
रायपुर। रायपुर दक्षिण विधायक एवं प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि हमारे भारतवर्ष में महिलाओं का सम्मान सबसे ऊपर है। हमारी धर्म-संस्कृति महिलाओं का सम्मान करने की सीख देती है। शक्ति के लिए जहा हम माँ दुर्गा, माँ काली की उपासना करते हैं। वही ज्ञान प्राप्ति के लिए माँ सरस्वती तथा धन प्राप्ति के लिए माँ लक्ष्मी की पूजा करते है। उन्होंने यह बात लाखे नगर भाजपा मंडल द्वारा आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। यह सम्मेलन महाराष्ट्रीयन तेली समाज भवन अश्वनी नगर में सम्पन्न हुआ।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आने वाला चुनाव एक प्रकार से धर्म युद्ध है। एक तरफ राष्ट्रहित को धर्म मानकर काम करने वाली तथा विकासपरक सोंच रखने वाली भारतीय जनता पार्टी है वहीं दूसरी तरफ वर्षों से देश में शासन कर देश को बदहाल करने वाली विकास विरोधी कांग्रेस। ऐसे में मातृ शक्तियों को राज्य,देश व समाज के हित में भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद देना है।
बृजमोहन ने कहा कि पिछले 15 सालों से छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को राज्य की सत्ता पर बिठाया है। तब से लेकर अब तक संपूर्ण प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है।ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं है जहां विकास रूपी प्रकाश न पहुंचा हो। बच्चे बुजुर्ग, नौजवान, महिलाएं हर किसी के लिए कोई ना कोई अभिनव योजना सरकार चला रही है। भाजपा सरकार की मंशा है की हर परिवार खुशहाल रहे और समाज की मुख्यधारा में जुड़कर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने परिवार की मजबूत कड़ी होती है। वह सबको जोड़ कर रखती हैं। मातृशक्तियों की इसी बात से प्रेरणा लेकर भारतीय जनता पार्टी भी कार्य करती है। सभी को जोड़कर देश व प्रदेश को आगे बढ़ाने के काम मे लगाना चाहती है।
इस सम्मेलन को पूर्व महापौर सुनील सोनी प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू,जिला भाजपा अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, बाल अधिकार आयोग की अध्यक्ष प्रभा दुबे, महिला मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मीनल चौबे,समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व अध्यक्ष चन्नी वर्मा,रश्मि शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री संजु नारायण सिंह, श्यामसुंदर अग्रवाल,योगी अग्रवाल,शैलेन्द्री परगनिया, ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर जिला भाजपा कोषाध्यक्ष योगी अग्रवाल,सुभद्रा तंबोली, सविता साहू,मुकेश शर्मा, हरिवल्लभ अग्रवाल,उर्दू अकादमी के सदस्य ज़की अहमद, संजय सिंह,केदार धनगर,जोन अध्यक्ष सालिक सिंह ठाकुर, यादराम साहू,पार्षद मनोज वर्मा,किरण साहू,राकेश सिंह,मंडल भाजपा अध्यक्ष चूड़ामणि निर्मलकर, अनुराग अग्रवाल,सुमित शर्मा, अनुराग पांडे,नरेंद्र यादव,प्रशांत सिंह ठाकुर,बिहारी साहू,सचिन मेघाणी,राकेश यादव,रामकिंकर सिंह, कुशल चंद्राकर,सजल श्रीवास्तव,विनोद पाहवा,राज गायकवाड़, सरिता वर्मा,अंबर अग्रवाल,सीमा सिंह, सविता साहू, मनीषा चंद्राकर, नरेंद्र देवांगन,रवि भूते,पायल अंबवानी, पिंकी कुरैशी,सुनीता पटवा, गीता ठाकुर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता साथ मौजूद रहे।
यह भी देखें : छत्तीसगढ़ : कोर्स पूरा कर जब स्टूडेंट कहेंगे ओके तब होगी यूनिवर्सिटी में परीक्षा…