नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं की अंग्रेजी कोर की परीक्षा में अब छात्रों को कम सवालों के जवाब देने होंगे। सीबीएसई ने अंग्रेजी कोर प्रश्न पत्र के सेक्शन ए में कुछ बदलाव किए हैं। यह बदलाव चालू सत्र से लागू होंगे। लिहाजा मार्च 2019 की परीक्षा में इसी आधार पर प्रश्न पूछे जाएंगे।
प्रश्न पत्र में अब छात्रों को कुल 40 की जगह 35 सवालों के जवाब देने होंगे। विभिन्न हितधारकों से मिले फीडबैक के आधार पर यह बदलाव किए गए हैं। इसके लिए बोर्ड ने प्रश्न पत्र का प्रारूप व मार्किंग स्कीम भी उपलब्ध करा दी है।
अंग्रेजी कोर के प्रश्न पत्र में सेक्शन ए में अब तक 1100-1200 शब्द के दो पैसेज पूछे जाते थे। लेकिन अब 800-900 शब्दों का एक पैसेज पूछा जाएगा। वहीं 400-500 शब्दों का पैसेज पहले की तरह ही पूछा जाता रहेगा। हालांकि इस पैसेज के शब्दों की संख्या को बढ़ाकर 800-900 किया गया है। प्रश्न पत्र में पैसेज-1 में से अब तक एक-एक अंक वाले 6 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते थे लेकिन अब पांच प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं, 9 अति लघु वाले प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि अब तक 16 अति लघु प्रश्न पूछे जाते थे। तीन अंकों का एक लघु प्रश्न पूछा जाता था लेकिन अब दो अंकों वाले तीन लघु प्रश्न पूछे जाएंगे। अब तक पांच अंक वाला एक दीर्घ उत्तर वाला प्रश्न पूछा जाता था लेकिन अब यह पैसेज-2 में पूछे जाएंगे।
यह भी देखें : नक्सलियों ने अपहृत छात्र को रिहा किया
Add Comment