
रायपुर। स्मार्ट सिटी रायपुर में केन्द्र सरकार द्वारा करोड़ों रुपये आंबटित होने के बाद भी शहर को सुविधाजनक स्थिति में लाने के लिए जीई रोड में बना सायकल पाथवे इनदिनों चौपहिया वाहनों की पार्किंग में बदल चुका है। आपत्ति करने पर कई बार चौपहिया वाहन चालक लोगों के साथ दुव्र्यवहार करते देखे गये हैं।
सिंग्नल पर बनी जेब्रा क्रांर्सिंग का उद्देश्य विपरीत दिशा से आ रहे वाहनों को लाल लाइट जलने पर रोकने के लिए बनाया गया है। पर शहर के अधिकांश चौक चौराहों पर लोगों के अनुसार आए दिन दोपहिया वाहन चालक एवं चौपहिया वाहन चालक नियमों को तोड़ते नजर आते है।
इस संबंध में शहर के आर्किटेक्ट सुनील तिवारी इंजीनियर से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि मास्टर प्लान के अनुसार शहर का विकास करना स्मार्ट सिटी के अधिकारियों की जिम्मेदारी है। बावजूद इसके शहर के मुख्य मार्गो पर लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है।
आउटर में बनी सर्विस रोड भी ट्रकों के पार्किंग के काम आ रही है। इस संबंध में शांति नगर निवासी सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी सुधीर दांडेकर ने मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री से यातायात सुलभ बनाने एवं सायकल पाथवे का दुरुपयोग रोकने के संबंध में जिम्मेदारों को सख्त निर्देश देने की मांग की है।
यह भी देखें : (बड़ी खबर) गोलीबारी से डरकर भाग रहे स्कूली छात्र का नक्सलियों ने किया अपहरण