Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

VIDEO: हेलीकाप्टर के बजाय सडक़ मार्ग से यात्रा करें मुख्यमंत्री तो समझ आ जाएगा कितना विकास हुआ: AAP

रायपुर। पिछले 15 वर्षों में छत्तीसगढ़ की बदहाली और दुर्दशा के लिए भाजपा सरकार जवाबदेह है। रमन राज में भ्रष्टाचार पराकाष्ठा को पार कर गया है। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां पर जिम्मेदार भ्रष्टाचार करने से चूकें हो।

यह आरोप प्रदेश की सत्तारुढ़ भाजपा सरकार पर आम आदमी पार्टी दिल्ली सरकार के श्रम मंत्री गोपाल राय, राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता, चांदनी चौक दिल्ली की विधायक सुश्री अल्का लांबा ने संयुक्त रुप से लगाते हुए बताया कि आप पार्टी द्वारा भ्रष्टाचार भगाओ झाड़ू लगाओ एवं पोल खोल अभियान 2 अक्टूबर से 10 दिनों के लिए प्रारंभ किया जा रहा है।

चौथे चरण के अभियान में प्रदेश की चारों दिशाओं से दंतेवाड़ा, धमतरी, खरसिया एवं कोरबा से संयोजक संकेत ठाकुर, स्वयं गोपाल राय, अल्का लांबा, उचित शर्मा अभियान के नेतृत्व करेंगे।

आप नेता संजय सिंह, अलका लांबा, गोपाल राय ने पत्रकार वार्ता में
हेलीकाप्टर घोटाले से लेकर ज़मीन घोटाले सरकार और प्रदेश की पहचान देश में बनने का खुलासा करते हुए बताया कि आने वाले दस दिनों में सडक़ मार्ग से विकास की पोल खोल यात्रा के जरिए अवाम को जागरुक किया जायेगा।

राय ने पत्रकार वार्ता में बताया कि लोगों का सपना था गऱीबी मिटेगी, रोजग़ार मिलेगा। देश के विकास के साथ जनता का विकास होगा। लेकिन इसके ठीक उल्टा हुआ आम जनता गरीबी भोग रही है और सरकार के नेता भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का खनिज संसाधनों के मामले में सबसे अमीर प्रदेश है। बावजूद इसके कोयला, लोहा, बाक्साइट, धान, हीरा किसी चीज़ की कमी नहीं होने के बाद भी यहां के लोग आज भी गरीब हैं।

कांग्रेस और भाजपा दोनों ने छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक धरोहर को दोनों हाथों से लूटा है। तीन चरणों में चले अभियान की सफलता की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि क्रमश: विधायकजी जवाब दो पाँच साल का हिसाब दो, मुख्यमंत्री जवाब दो पंद्रह साल का हिसाब दो, डोर टू डोर कैंपेन एवं मंगलवार से चौथी मुहिम प्रदेश के सभी जिलों की 45 विस में रोड शो जनसभा का आयोजन किया जायेगा।

उन्होंने मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि हेलीकाप्टर से यात्रा करने के बजाय वे सडक़ मार्ग से रायपुर से बिलासपुर एवं अंबिकापुर से रायगढ़ की यात्रा करें। उन्हें समझ में आ जाएगा कि 15 सालों में कितना विकास हुआ है। पत्रकार वार्ता में आप के सचिव उचित शर्मा एवं रायपुर उत्तर के प्रत्याशी सेन एवं उत्तम जायसवाल रायपुर ग्रामीण मौजूद थे।

यह भी देखें : VIDEO: केन्द्रीय मंत्री Kiren Rijiju की बेटी का वीडियो, आप अपने बॉस से कहो मुझे अपनी बेटी के स्कूल जाना, इसलिए छुट्टी चाहिए, वे माफ कर देंगे 

Back to top button
close