छत्तीसगढ़

तीन जिलों का तूफानी दौरा कर रमन ने दी 822 करोड़ के निर्माण कार्यों की सौगात

रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश व्यापी अटल विकास यात्रा के तहत आज राज्य के तीन जिलों-जांजगीर-चांपा, कबीरधाम और बेमेतरा को लगभग 822 करोड़ रूपए के विभिन्न निर्माण कार्यो की सौगात दी।

दिनभर के अपने तूफानी दौरे में डॉ. सिंह ने तीन बड़ी आमसभाओं को भी संबोधित किया। वे अम्बिकापुर से सबसे पहले जांजगीर-चांपा जिले के तहसील मुख्यालय सक्ती पहुंचे जहां उन्होंने लगभग 529 करोड़ रूपए के 82 निर्माण कार्यो का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए सक्ती में शासकीय कॉलेज खोलने, दूध उत्पादक किसानों की मदद के लिए शीतलीकरण केन्द्र खोलने और सक्ती नगर को विभिन्न विकास कार्यो के लिए 51 लाख मंजूर करने की घोषणा की।

यह भी देखें : CM के हाथों थर्ड जेंडर की पहली हितग्राही पूजा को मिला स्मार्ट फोन

Back to top button
close