रायपुर। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और जनता कांग्रेस के बीच गठबंधन की खबरें आ रही है। पहले गोगप के कांग्रेस के साथ समझौत होने की बात हो रही थी, लेकिन अब यह भी बदलता दिख रहा है। जो बातें सामने आ रही है उसके मुताबिक गोंगप के प्रमुख हीरा सिंह मरकाम और जनता कांग्रेस के सुप्रीमों के साथ लगातार बात चल रही है और यह बात गठबंधन पर आकर खत्म हो सकती है। कांग्रेस इस बार सत्ता पर काबिज ोहोना चाहती है, इसलिए उसने कई पार्टियों को साधने का प्रयास किया था।
बीएसपी से भी गठजोड़ की बात हुई थी, लेकिन बात नहीं बनी। समझौता नहीं होने पर बीएसपी ने जनता कांग्रेस का हल थाम लिया। अब गोंडवाना गणतंत्र पार्टी भी कांग्रेस से बिचकती नजर आ रही है। जनता कांग्रेस ने गोंगप को अपने पाले में लाने में सफलता हासिल कर ली है। हालांकि इस बात की अभी तक अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन खबरें आनी शुरु हो गई है कि जल्द ही दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन को लेकर बातें सार्वजनिक हो जाएगी।
जहां तक गोड़वाना गणतंत्र पार्टी का सवाला है तो उसका 6 सीटों पर अच्छा खासा प्रभाव है। पिछले चुनाव (2014) में पार्टी के उम्मीदवार 2 सीटों पर दूसरें नंबर थे। 8 सीटों पर तीसरे और 6 सीटों पर चौथे पर रहे थे। अगर इन आंकड़ों के साथ जनता कांग्रेस, बीएसपी का साथ मिल जाए तो पार्टी और अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।
यह भी देखें : नया सियासी समीकरण, अजीत जोगी मारवाही, अमीत मनेन्द्रगढ़ की सामान्य सीट से लड़ेंगे चुनाव
Add Comment