रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर आज राज्य भर में कांग्रेस नेताओं की ताबड़तोड़ गिरफ्तारी की जा रही है। कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी गिरफ्तार हो रहे हैं। इनमें पूर्व मंत्री राम पुकार सिंह और जशपुर में प्रदेश कांग्रेस के सचिव शेखर त्रिपाठी को भी पुलिस ने रात में ही गिरफ्तार कर लिया है।
कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बताया कि दुर्ग शहर विधायक अरूण वोरा के साथ ही उनके समर्थकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके अलावा रायपुर आने वाली टे्रनों में भी पुलिस तलाशी लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर रही है। पत्थलगांव में पूर्व मंत्री रामपुकार सिंह और जशपुर में पीसीसी सचिव शेखर त्रिपाठी को कल रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया।
सरगुजा से रायपुर आ रहे कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह और डॉ. प्रीतम राम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसी तरह अकलतरा में प्रदेश कांग्रेस की संयुक्त महासचिव मंजू सिंह को उनके समर्थकों के साथ गिरफ्तार किया गया है।
बिलासपुर में पीसीसी के महामंत्री अटल श्रीवास्तव, मुंगेली-भाटापारा, बलौदाबाजार, चारामा, बालोद, पलारी, कसडोल, सिमगा, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, दुर्ग-पाटन से भी कांग्रेसजनों की गिरफ्तारी की लगातार सूचनाएं मिल रही हैं। इधर भाटापारा से रायपुर आ रहे 500 कार्यकर्ताओं को टे्रन से उतारकर गिरफ्तार किया गया है, इसी तरह तिल्दा पहुंच चुके कार्यकर्ताओं को भी रास्तों में रोककर गिरफ्तार किया जा रहा है।
ह भी देखें : कांग्रेस का जेल भरो आंदोलन : कई विधायकों सहित 15 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता गिरफ्तार
Add Comment