रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर आज कांग्रेस के जेल भरो आंदोलन को व्यापक समर्थन मिल रहा है। जेल भरो आंदोलन के तहत पूरे प्रदेश से अब तक करीब 5 विधायकों सहित 15 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
गिरफ्तार कार्यकर्ताओं में गाड़ा मोड़ के पास पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राकेश पात्रे, ब्लाक अध्यक्ष रामकुमार साहू , संजय यादव जिला महामन्त्री , सूरज यादव जिला सचिव, लवी को रास्ते में गिरफ्तार किया गया। मुंगेली पुलिस ने कांग्रेसीयों को घरों से गिरफ्तार कर लिया है, ताकि वे रायपुर जाकर प्रदर्शन न कर सके।
बिलासपुर में काँग्रेसियों पर हुए पुलिस द्वारा लाठी चार्ज के विरोध में मुख्यमंत्री के विकास यात्रा को काला झंडा दिखाने के पहले बोधराम कंवर, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पुरषोत्तम कंवर, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सहित कांग्रेस के नेताओं को घर से गिरफ्तार किया गया। चंदन कश्यप, सुशील मौर्य, अभिलाष जैन, ज़ाहिद हुसैन, अजय बिसाई और भी कार्यकर्ता निकले थे जगदलपुर से जिन्हें भानपुरी थाने में गिरफ्तार कर रोक लिया गया है। वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष आर.एन. वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
यह भी देखें : (बड़ी खबर) कांग्रेस का जेल भरो आंदोलन : पूरे प्रदेश में हिरासत में लिए गए कांग्रेसी, कई घर में ही नजरबंद
Add Comment