जांजगीर/रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को जांजगीर में 3840 करोड़ की सड़क और रेल परियोजनाओं को उद्घाटन किया। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत छत्तीसगढ़ी में की। महतारी, बहनी, जवान मन ला जय जोहर, इसके बाद उन्होंने कहा कि जय सतनाम। उन्होंने छत्तीसगढ़ी में कहा मोला अतका बड़े संख्या में गोठियाए के मौका मिले हैं। उन्होंने कहा कि आप लोगों को प्यार और आशीर्वाद हमें कुछ न कुछ नया करने की प्रेरणा देता है।
अटल जी ने सपना देखा था कि छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तराखंड का निर्माण विकास को केन्द्र में रखकर इन राज्यों का निर्माण किया था। इसमें किसी भी प्रकार की राजनीति का र भी नहीं था। छत्तीसगढ़ एमपी का हिस्सा बना रहता। जब भोपाल से फुरसत मिलती तो यहां आते, लेकिन अटल जी की सोच कितनी दूरगामी थी। लोग तरह-तरह के आरोप लगाते हैं, लेकिन फिर भी छत्तीसगढ़ की जनता न हिली और तीन बार सरकार दी।
आप लोगों की बदौलत ही आज सीएम रमन सिंह को दिल्ली की बार-बार दौड़ नहीं लगानी पड़ती। पूर्ण बहुमत से राज्य बनाने के क्या फायदे होते यह छत्तीसगढ़ के लोग बेहतर समझते हैं। आपका चाउर वाला बाबा, अगर चाहता तो चावल बांटकर वोट की राजनीति करता, लेकिन रमन सिंह ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने गरीबों को जूते पहनाएं, शौचालय बनवाएं, नमक पहुंचाया। विकास की सीमा नहीं होती। हर पाल नई ऊचाईयों को पार करने का इरादा होना चाहिए।
इस राज्य की पहचना नक्सलवाद से होती, लेकिन भाजपा सरकार के काम ने इस छवि को बदला है। पीएम ने कहा कि हमारी नीयत साफ है दिल्ली हो या अटल नगर (नई राजधानी) लोगों को अच्छी जिंदगी गुजारने का अवसर मिलना है। उसे हर बात के लिए सरकार से लडऩा ने पड़े। उसे सारी सुविधा का लाभ जनता जनार्दन को मिलना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि एक कांग्रेसी पीएम ने कहा कि एक रुपया निकलता है और 15 पैसे पहुंचे है, लेकिन अब पूरा सौ पैसा पहुंचता है, इसलिए काम दिखता है।
डॉ. रमन सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जैसा प्रधानमत्री बनने से ही देश को विकास होता है। नितिन गडकरी जैसे मंत्री ने सोच के साथ काम करते है। पीएम ने गरीबों के लिए कई योजनाएं चलाई है। उन्होंने छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई है।
इस दौरान सीएम ने विभिन्न फसलों के समर्थन मूल्य के बारे में बताया। सीएम किसानों को मिलने वाली मुफ्त बिजली का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य में पीएम ने 200 रुपए की बढ़ोतरी की है, जो इतिहास में पहली बार हुआ है। रमन सिंह ने कहा कि यहां किसानों की मौजूदगी यह बताती है कि किसान कितना उत्साहित है। ुउन्होंने कहा कि जो नरेन्द्र मोदी का जो प्रेम छत्तीसगढ़ और उसकी जनता को मिल रहा है उसके लिए धन्यवाद।
यह भी देखें : PM पहुंचे जांजगीर, रमन सिंह से चर्चा करते हुए तय की सभा स्थल तक की दूरी
Add Comment