छत्तीसगढ़वायरल

गरियाबंद : सडक़ हादसे में जनपद अध्यक्ष सहित दो घायल

गरियाबंद। जिले के देवभोग इलाके से इलाके से दर्दनाक सडक़ हादसे की घटना सामने आई है। हादसे में देवभोग जनपद अध्यक्ष और सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई कर रही है

। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह जनपद अध्यक्ष नेहा सिंघल और सदस्य असलम मेमन गरियाबंद से देवभोग लौट रहे थे। इसी दौरान कोदोमाली गांव के पास एक तेज रफ्तार एक्सयूवी ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी देखे : VIDEO: टोल प्लाजा से टकराया बीयर भरा ट्रक तो बहने लगी शराब की नदी, बटोरने लगे लोग… 

Back to top button