
रायपुर। स्वराज इण्डिया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जाने माने किसान नेता योगेन्द्र यादव आज रायपुर पहुंचे। उन्होंने रायपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार का लोकसभा चुनाव बाकी सभी चुनावों से खास है। क्योकि पहली बार ऐसा हो रहा है कि देश का किसान इस बार चुनावी मुद्दा है।
आज तक किसी भी पार्टी ने किसानों के हित को मुद्दा नहीं माना,बोफोर्स से लेकर 2 जी तक मुद्दा रहा। पर पिछले 2 सालों से किसान संगठनों की मेहनत का असर ये रहा कि किसान इस बार के चुनाव में मुद्दा है। उन्होंने कहा कि देश का दुर्भाग्य है कि देश के सामने मोदी और राहुल जैसे विकल्प हैं,जिस देश के सामने कभी गांधी नेहरु जैसे विकल्प थे,आज मोदी-राहुल जैसे नाम हैं।
यह भी देखें : राजीव दीक्षित की मौत क्या हृदयघात थी?…8 साल बाद होगी जांच…PMO ने दिए आदेश…