वायरल

MBA पास दुल्हन ने दिखाया हौसला…दहेजलोभी दूल्हे को लौटाया बैरंग…सिखाया ऐसा सबक…

दहेज लेना और देना दोनों ही अपराध है। इसके बाद भी पढ़े-लिखे लोग दहेज की मांग करते देखे जा सकते हैं। लेकिन मध्यप्रदेश के दतिया निवासी एक दुल्हन ने दहेजलोभी दूल्हे और उसके पिता को ऐसा सबक सिखाया कि लोग वाहवाही करने लगे।

मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक दुल्हन एमबीए पास है और जॉब भी करती है। उसकी शादी ग्वालियर के जीवाजी क्लब में हो रही थी। लेकिन फेरों के समय ही लडक़े वालों ने लाखों की डिमांड कर दी। दहेजलोभियों की डिमांड के आगे न झुकते हुए दुल्हन ने स्वयं आगे आकर उनकी मांग को ठुकरा दिया। साथ ही शादी से ही इनकार कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने दूल्हा और उसके पिता को हिरासत में ले लिया है।



बताया जा रहा है कि दुल्हन स्थानीय कारोबारी की बेटी है। उसकी शादी 15 फरवरी को होने वाली थी। विवाह में लडक़ी वालों के पिता ने अपने सामथ्र्य के अनुसार 5 लाख नगद और 10 तोला सोना पहले ही दे चुके थे। उसके बाद भी फेरों के समय दो लाख और गाड़ी की मांग पर अड़ गए। लिहाजा दुल्हन ने ही शादी से इनकार कर दिया।

जब एमबीए पास दुल्हन शिवांगी लडक़े वालों की डिमांड के बारे में पता चला तो उसने डायल हंड्रेड पर फोन कर पुलिस को बुला लिया और शादी से इंकार कर दिया। पढ़ी-लिखी और निजी कंपनी में नौकरी करने वाली शिवांगी ने बारात को खाली हाथ वापस लौटा दिया और कहा कि दहेज लालचियों के घर उसे नहीं जाना है। शिवांगी के पिता ने बेटी के फैसले पर गर्व जताते हुए उसके फैसले का सम्मान किया है।

यह भी देखें : 

महिला ने सेक्स से किया इनकार…युवक 4 साल की बेटी को ही उठा ले गया…और कर दिया…

Back to top button
close