क्राइमछत्तीसगढ़स्लाइडर

सरगुजा : स्टेयरिंग फेल, यात्री बस पेड़ से टकराई, 25 घायल

बलरामपुर। सरगुजा संभाग में लगातार हो रही यात्री बसों की दुर्घटनाएं आरटीओ विभाग की निष्क्रियता पर प्रश्रचिन्ह उठा रहा है। इस इलाके में चलने वाली अधिकतर यात्री बसों की स्थितियां खराब है। उनका फिटनेस टेस्ट महज खानापूर्ति साबित हो रहा है। इन बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ रहा है।अंबिकापुर से बलरामपुर के चांदो की ओर जा रही यात्री बस आज सुबह अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

इस बस में करीब 50 यात्री सवार थे, जिनमें से 25 यात्री घायल हो गए हैं। वहीं पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का कारण बस का स्टेयरिंग फेल होना बताया जा रहा है। घटना के बाद ड्राइवर अपनी सीट पर ही फंसा रहा जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

यह भी देखे: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम स्थल में फैला कीचड़, चारों ओर पानी ही पानी 

Back to top button
close