रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आज राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में मौसम की मार पड़ गई है। अचानक बदले मौसम से कार्यक्रम स्थल में चारों ओर पानी के चलते कीचड़ फैल गया हैं, वहीं रात से चल रही तेज हवा के असर से डोम भी जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गया है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज दोपहर डूमरतराई थोक बाजार के निकट ही आयोजित शक्ति केन्द्र कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने वाले हैं। उनके आगमन को लेकर भाजपाईयों ने जोरदार तैयारी कर रखी थी। लेकिन कल शाम से अचानक बदले मौसम के मिजाज ने कार्यक्रम पर एक तरह से पानी फेर दिया है।
कल शाम से जारी बारिश का दौर आज सुबह 11 बजे तक जारी रहा। इस दौरान रात भर हुए बारिश और इसके साथ चली तेज हवा के असर से कार्यक्रम स्थल के आसपास कीचड़ फैल गया है, इसके अलावा कार्यक्रम स्थल में बनाया गया डोम भी जगह-जगह से फट गया।
हालांकि भाजपा कार्यकर्ता युद्ध स्तर पर कार्यक्रम स्थल को व्यवस्थित करने में जुट गए हैं। श्री शाह का कार्यक्रम दोपहर 3.30 बजे से शुरू होना है, इतने कम समय में कार्यक्रम स्थल को फिर से व्यवस्थित करना काफी मुश्किल साबित हो रहा है।
यह भी देखे: बसपा से गठबंधन के बाद अजीत जोगी आज शाम को लौटेंगे रायपुर
Add Comment