बसपा से गठबंधन के बाद अजीत जोगी आज शाम को लौटेंगे रायपुर

रायपुर। बहुजन समाज पार्टी से गठबंधन करने के बाद जनता कांग्रेस छग के संस्थापक अजीत जोगी शुक्रवार शाम 7 बजे इंडिगो की नियमित फ्लाइट से रायपुर लौटेंगे। उनके यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत करेंगे।
श्री जोगी बसपा से गठबंधन करने कल लखनऊ दौरे पर थे। वे वहां बसपा की सुप्रीमो मायावती से मुलाकात की। दोनों के बीच गठबंधन पर चर्चा हुई और इस पर सहमति बनने के बाद गठबंधन की घोषणा की। गठबंधन के अनुसार जनता कांग्रेस 55 एवं बसपा 35 सीटों पर अपने-अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारेंगे।
बसपा के साथ गठबंधन करने के बाद श्री जोगी आज शाम की फ्लाइट से रायपुर लौट रहे है। चूंकि गठबंधन से जोगी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
गठबंधन की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर इसकी खुशियां भी मनाई। वहीं आज श्री जोगी के रायपुर आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत करेंगे। इधर रायपुर आगमन के बाद श्री जोगी मीडिया से भी बातचीत कर सकते हैं।
यह भी देखे: अजातशत्रु, शशिमोहन को IPS अवार्ड, लिस्ट में 16 अफसरों के नाम शामिल जिनमे से 5 जिलों के SP भी