रायपुर। रायपुर दक्षिण विधायक एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश की कृषि-सिंचाई मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर के कुशालपुर में पेयजल प्रदाय सुदृढ़ीकरण योजना के अंतर्गत 6 करोड़ की राशि से निर्मित 20 लाख लीटर क्षमता की पानी टंकी तथा क्षेत्र में पेयजल हेतु बिछाई गई नई पाइप लाइन का लोकार्पण किया।
नवीन हाईस्कूल कुशालपुर में आयोजित कार्यक्रम में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि हम 15 साल पीछे जाकर देखे। हम पाएंगे कि कांग्रेस की सरकार के दौरान कुछ लाख रूपये विकास के लिए वार्डों में मिल जाए तो बड़ी बात होती थी। विकास कार्य दिखता नहीं था। सड़क पानी बिजली की समस्याओं को लेकर हम विधायक, कांग्रेसी सरकार से आस लगाये बैठे रहते थे। परंतु आप जनता के आशीर्वाद से पिछले 15 साल से बनी कमल फूल वाली भाजपा सरकार ने लोकहित के कामों की जो शुरुआत की है वह निरंतर निर्बाध रूप से जारी है। अपने क्षेत्र में तब की स्थिति और अब की स्थिति में फर्क आप स्वयं देख सकते हो।
जनता की समस्याओं का समाधान निरंतर हमारी सरकार कर रही है। कुशालपुर वार्ड में सड़क डामरीकरण के लिए भी 1 करोड़ 78 लाख की राशि हमने स्वीकृत करायी है। जल्द ही यह कार्य भी प्रारंभ होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व महापौर व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सुनील सोनी ने कहा कि महापौर रहते हुए मैंने बृजमोहन अग्रवाल के सहयोग से 350 करोड़ की जल प्रदाय योजना रायपुर शहर में प्रारंभ की थी। आज उस योजना का लाभ जनता को मिलता दिख रहा है। संनिर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष मोहन एंटी ने कहा कि कर्मकार मंडल की 23 ऐसी योजनाएं है जो गरीब परिवारों के जीवन में खुशहाली ला सकती है।
कार्यक्रम के आयोजक स्थानीय पार्षद व आरडीए उपाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने कहा कि स्थानीय विधायक बृजमोहन के ध्यान में हम जनता की जो भी समस्या लाते हैं के शीघ्र ही उन समस्याओं के निदान के लिए सक्रिय हो जाते हैं और हमारी समस्याओं का समाधान हो जाता है। इस अवसर पर श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष सुभाष तिवारी, मत्स्य महासंघ के अध्यक्ष रामकृष्ण धीवर, जैव जंतु कल्याण बोर्ड के सदस्य केके अवधिया, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री संजू नारायण सिंह, प्रशांत सिंह ठाकुर, पार्षद मनोज वर्मा, यादराम साहू, किरण साहू, कमल साहू मंडल भाजपा अध्यक्ष डॉ बिहारीलाल साहू, राकेश सिंह, महेश शर्मा, रामकिंकर सिंह, धनेंद्र बिसेन, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सविता साहू, शहनाज अली, प्रशांत शर्मा, गीता ठाकुर, राकेश देवांगन, लता देवांगन, संतोष देवांगन, एमआर वर्मा, मनोहर वर्मा, राजेन्द्र बुंदेला, सुनील पाटिल, विश्वजीत ठाकुर, सुभद्रा तंबोली, मनीषा चंद्राकर, संध्या मानिकपुरी आदि उपस्थित थे।
यह भी देखें : छत्तीसगढ़ सरकार ने महिला सशक्तिकरण को बनाया अपना मंत्र-रमन
Add Comment