घने जंगलों और पहाड़ों से घिरे मदनपुर में सीएम की सभा
रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि राज्य सरकार ने प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को अपना मंत्र बनाया है। संचार क्रांति योजना में 40 लाख महिलाओं को नि:शुल्क स्मार्ट मोबाइल फोन दिए जा रहे हैं। अब तक 20 लाख महिलाओं को मोबाइल फोन मिल चुके हैं। राज्य सरकार ने बेटियों की नि:शुल्क शिक्षा, महिलाओं के स्वास्थ्य और आर्थिक स्वावलम्बन के लिए अनेक योजनाएं प्रारंभ की हैं, जिनका लाभ लेकर महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं। डॉ. सिंह आज प्रदेश व्यापी अटल विकास यात्रा के अंतर्गत कोरबा जिले में घने जंगलों और पहाड़ों से घिरे मदनपुर गांव में आयोजित एक विशाल आम सभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाथियों से प्रभावित इस क्षेत्र में सभी कच्चे मकान पक्के बनाए जाएंगे। ग्रामीणों ने उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
डॉ. सिंह ने आमसभा में लगभग 109 करोड़ रूपये के 54 कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास और भूमिपूजन किया। उन्होंने लगभग 96 करोड़ 59 लाख रूपए की लागत से पाली-सिल्ली तक 21.50 किलोमीटर लम्बी सड़क के उन्नयन और सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। आमसभा में उन्होंने 10 हजार 649 हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में सामग्री और सहायता राशि वितरित की। आमसभा को लोकसभा सांसद बंशीलाल महतो और पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर श्रम, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री भईयालाल राजवाड़े, संसदीय सचिव लखन देवांगन और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बनवारी लाल अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
समाज में वांछित परिवर्तन ऊपर से नहीं लाया जा सकता। भेदरहित और समतामूलक समाज के निर्माण को संघ का दूसरा लक्ष्य बताते हुए डॉ भागवत ने कहा, कि हमारी विविधता के भी मर्म में हमारी एकात्मता ही है। विविधता के प्रति सम्मान ही भारत की शक्ति है। संघ के स्वभाव और इसकी प्रवृत्ति के विषय में डॉ.भागवत ने कहा, कि संघ की कार्यशैली विश्व में अनूठी है। इसकी किसी से तुलना नहीं हो सकती। यही कारण है कि संघ कभी प्रचार के पीछे नहीं भागता। संघ का मानना
यह भी देखें : लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेश भर में रमन सरकार का पुतला फूंकेगी कांग्रेस
Add Comment