छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगसियासतस्लाइडर

लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेश भर में रमन सरकार का पुतला फूंकेगी कांग्रेस

रायपुर। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर की गई लाठीचार्ज के खिलाफ कल 19 सितंबर को पूरे प्रदेश भर में रमन सरकार का पुतला दहन किया जाएगा। बिलासपुर में भजन कर रहे कार्यकर्ताओं पर कांग्रेस भवन के भीतर घुसकर सरकार के इशारे पर पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई बर्बर कार्यवाही और लाठीचार्ज का कांग्रेस नेताओं ने कड़ी निंदा की है।



प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने पुलिस की बर्बरता की कड़े शब्दों में निंदा की है और कहा है कि कांग्रेस जन और छत्तीसगढ़ की जनता इसका विरोध करेगी। रमन सरकार के पुतला दहन के कार्यक्रम में सभी कांग्रेस प्रदेश पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों, ब्लॉक पदाधिकारियों, मोर्चा संगठनों, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल सहित सभी प्रकोष्ठों विभागों सोशल मीडिया नगरी निकाय त्रिस्तरीय पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ कांग्रेस जनों कार्यकर्ताओं की सहभागिता अनिवार्य की गई है।

यह भी देखें : VIDEO: “रमन सिंह के इशारे पर हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पिटाई”: भूपेश बघेल 

Back to top button
close