बिलासपुर। प्रदेश के न्यायधानी बिलासपुर में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों द्वारा पुलिस जमकर लाठीचार्ज किया गया। पुलिस द्वारा किए लाठीचार्ज का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुलिस ने बड़ी बेरहमी के साथ कांग्रेसियों पर बेत प्रहार किया है। बताया जाता है कि बिलासपुर विधायक एवं प्रदेश सरकार के मंत्री अमर अग्रवाल के बंगले का घेराव कर प्रदर्शन कर रहे थे।
मंत्री के बंगले में कांग्रेसी नेताओं द्वारा फेंके गए कचरे और विरोध प्रदर्शन बाद पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर सख्ती बरतनी शुरू की। पुलिस ने कांग्रेस भवन पहुंचकर कांग्रेसी नेताओं पर गुस्सा निकाला. पुलिस की ये सख्ती किसी बर्बरता से कम नजर नहीं आई। पुलिस ने विरोध-प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठियां भांजी।
आज मंगलवार दोपहर मंत्री अमर अग्रवाल के घर का कांग्रेसियों ने घेराव किया। मंत्री श्री अग्रवाल ने कल सोमवार को कांग्रेस को कचरा कहा था। उनके इस बयान से सभी नाराज थे। घेराव के बाद सब कांग्रेस भवन लौट चुके थे। इसके बाद कांग्रेस भवन में घुसकर पुलिस द्वारा निकाल निकाल कर सभी को लाठियों से पीटा गया। इससे कई लोगों को गंभीर चोट आई है, बेहद अमानवीय तरीके से पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। जिसपर रमन सिंह के इशारे पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने उनकी बर्बरता पूर्ण पिटाई की। बघेल ने कहा कि प्रदेश में ऐसा पहली बार हुआ है जब पुलिस किसी राजनीतिक दल के कार्यालय में घुसकर कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की है। भूपेश बघेल ने इस घटना की निंदा करते हुए न्यायिक जांच की मांग की है। बघेल घायल कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए बिलासपुर के लिए रवाना हो चुके हैं।
यह भी देखें :VIDEO: दिलीप षडंगी ने थामा कांग्रेस का हाथ, कहा…नहीं करुंगा भाजपा का प्रचार
Add Comment