
रायपुर। लोक गायक दिलीप षडग़ी ने रविवार को कांग्रेस भवन में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। चुनावी वर्ष में लगातार लोगों के आने का सिलसिला जारी है। इससे पहले भी कई अधिकारी कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं। इस बार कांग्रेस सत्ता पर काबिज होना चाहती है, इसलिए लगातार लोगों को साधने का काम चल रहा है। पार्टी 2018 के चुनाव में किसी प्रकार का रिस्क नहीं लेना चाहती, इसलिए वह ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस में शामिल कर रही है वहीं बहुत से लोग पार्टी का दामन खुद थाम रहे हैं।
सदस्यता ग्रहण करने के बाद दिलीप षडग़ी ने कहा कि वे यहां की गरीब जनता की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने चुनाव लडऩे के सवाल पर कहा कि मेरा ऐसा कोई विचार नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस का सदस्य हूँ और अब भाजपा के लिए प्रचार नहीं करुंगा।