क्राइमछत्तीसगढ़स्लाइडर

VIDEO: न्यायधानी में प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों पर पुलिस ने किया जमकर लाठीचार्ज, गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत

बिलासपुर। पुलिस ने कांग्रेस भवन में मंगलवार को घुसकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठी चार्ज किया। यही नहीं कांग्रेसियों को पुलिस वालों ने घूंसे व लात से भी मारा। बताया गया है कि कांग्रेसी कमजोर सफाई व्यवस्था के खिलाफ मंत्री अमर अग्रवाल के खिलाफ प्रदर्शन करने उनके घर गए थे, वहां उन्होंने कचरा भी फेंका था। इस घटना को लेकर प्रदेश की सियायत गरमा गई है।

गौरतलब हो कि मंत्री अमर अग्रवाल के द्वारा कांगे्रसियों के लिये आपत्तिजनक बयान देने के बाद कांगे्रस ने विरोध करने का फैसला किया। जिसके तहत मंत्री के निवास पर कचरा फेंककर अपना विरोध जताने का ऐलान कर दिया। इसी कड़ी में मंगलवार दोपहर राजेंद्र नगर चौक पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दी गई। मुख्य मार्ग के दोनों ओर बेरीकेट्स लगा दिय गये। दोपहर 2 बजे के बाद से यातायात को बाधित कर दिया गया।



इसी बीच कांगे्रसियों की भीड़ कांगे्रस भवन से निकलकर मंत्री निवास की ओर बढऩे लगी। तभी पुलिस बल भीड़ को रोकने के लिये सक्रिय हो गई। कांगे्रसियों की भीड़ जैसे ही राजेंद्र नगर चौक पर पहुंची उसी दौरान कांगे्रसी अपने साथ बोरे में कचरा भरकर साथ लाये थे। इसे देखकर पुलिस कचरे के बोरे को अपने कब्जे में लेने के लिये आगे बढऩे लगी। तभी कांगे्रसियों और पुलिस के बीच झूमाझटकी का दौर शुरु हो गया।

इस बीच जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, महिला कांगे्रस शहर अध्यक्ष सीमा पांडेय समेत अन्य पदाधिकारियों को बेरीकेट्स के पास बलपूर्वक रोकने का सिलसिला प्रारंभ हो गया। इसी बीच पुलिस को चकमा देकर महर्षि स्कूल के रास्ते से बड़ी संख्या कांगे्रस कार्यकर्ता दाखिल होकर सीधे मंत्री अमर अग्रवाल के बंगले के पास पहुंच गये। इस दौरान वहंा पर मौजूद पुलिस कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास करती रही। तभी कुछ कार्यकर्ताओं ने मुख्य गेट से निवास के अंदर कचरे को फेंकने में कामयाब रहे।

इसके बाद कांग्रेस भवन में घुस कर पुलिस द्वारा बाहर निकाल कर पीसीसी, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों को बर्बरता के साथ मारा गया। पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज में कई लोगों को गंभीर चोट आई है, बेहद अमानवीय तरीके से पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

यह भी देखें : VIDEO: “रमन सिंह के इशारे पर हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पिटाई”: भूपेश बघेल 

Back to top button
close