छत्तीसगढ़वायरलसियासत

CM की सभा में कांग्रेस के 55 तो JCC के 800 कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

बीजापुर। अटल विकास यात्रा के दौरान भैरमगढ़ में आयोजित मुख्यमंत्री रमन सिंह की सभा के दौरान उनके समक्ष कांगे्रस के 55 तो जेसीसी के 800 कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रवेश किया है। भैरमगढ़ में अटल विकास यात्रा के दौरान जनसभा के बाद जेसीसी के जिला सचिव मातियस कुजूर और महामंत्री अवधेश सिंह के नेतृत्व में करीब आठ सौ कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। 

इसी तरह कांग्रेस के भी 55 कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के अलावा शिक्षा मंत्री केदार कश्यप, वन मंत्री महेश गागड़ा, बंस्तर सांसद दिनेश कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष जी वेंकट राव, जिला कोषाध्यक्ष संजू लुंंकड़, अजजा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुखलाल पुजारी, बीजापुर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भाग्यवती पुजारी, उपाध्यक्ष घासीराम नाग, महामंत्री श्रीनिवास मुदलियार, ओंकार तारम एवं अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।

यह भी देखें : VIDEO: दिलीप षडंगी ने थामा कांग्रेस का हाथ, कहा…नहीं करुंगा भाजपा का प्रचार

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471