
रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने आज प्रदेशव्यापी विकास यात्रा के दौरान दंतेवाड़ा जिले के ऐतिहासिक बारसूर कस्बे में भगवान श्रीगणेश की अत्यंत प्राचीन विशाल प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए उनसे आशीर्वाद मांगा।
बारसूर में आयोजित विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बारसूर प्राचीन समय से ही सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केन्द्र रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी स्थापना के रजत जयंती वर्ष तक देश के सबसे विकसित राज्यों में से एक होगा। हमने वर्ष 2025 तक नवा छत्तीसगढ़ बनाने का लक्ष्य रखा है।
रजत जयंती वर्ष तक प्रदेश के हर गांव में सड़क, बिजली, इंटरनेट कनेक्टिविटी होगी। सभी गांवों में बुनियादी सुविधाओं के साथ सबके लिए पक्के मकान शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं होंगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 137 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया।
स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप ने भी आम सभा को संबोधित किया। कलेक्टर सौरभ कुमार स्वागत भाषण दिया, लोकसभा सांसद दिनेश कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधि और आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
यह भी देखें : PM का दौरा, जांजगीर में तैयारियों का जायजा लिया बीजेपी ने, सौदान सिंह व कौशिक की मौजूदगी में बैठक