छत्तीसगढ़स्लाइडर

मासूम को कूलर का ढक्कन खोलना पड़ा महंगा, हो गया यह हादसा….

बिलासपुर। शनिवार सुबह एक 6 वर्षीय मासूम को अपने घर में रखे कूलर का ढक्कन खोलना काफी महंगा पड़ गया। हुआ यूं कि जब मासूम ने कूलर का ढक्कन खोला तो वह करंट की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र के बहतराई निवासी दिलहरण साहू की पुत्री कुमारी रूखमणी साहू शनिवार सुबह अपने घर पर रखे कूलर के ढक्कन को उठाई तभी वह करंट की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


पुलिस ने बताया कि मृतका के मां-बाप सभी पूना कमाने खाने के लिये गए हैं, यहां बहतराई में दोनों बहनें अपने घर में अकेले रह रहे थे। सुबह कूलर में करंट की चपेट में आने से बच्ची झुलस गई। तभी पड़ोस में रहने वाले राधेश्याम साहू ने देखा कि बच्ची कूलर से चिपक गई है, जिसे तुरंत हटाकर सरकंडा थाने को सूचना दी। सरकंडा पुलिस ने बच्ची के माता-पिता को फोन से घटना की जानकारी दे दी है।

यह भी देखे :   बिलासपुर : कुकर में खाना बनाते समय बरते सावधानियां, नहीं तो हो सकता है ऐसा हादसा…

Back to top button
close