
बिलासपुर। बिलासपुर जिले के सीपत थानांर्तगत ग्राम सेलर में खाना बनाते समय कूकर फटने से महिला गंभीर रूप से जल गई। किचन के सामान अस्त-व्यस्त हो गए। शरीर के आधे भाग में कुकर में पक रहे गरम दाल पडऩे से महिला जल गयी है। उसे तत्काल एम्बुलेंस की मदद से सिम्स ले जाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार सीपत क्षेत्र के ग्राम सेलर की अनिता गुप्ता तडक़े सुबह खाना बना रही थी कि अचानक कूकर फट गया जो उड़ते हुए सीधे उसके ऊपर जा लगी जिससे चोटें आई है और कुकर में रखी गरम दाल से शरीर का आधा हिस्सा जल गया है। पीडि़ता अनिता गुप्ता को तत्काल सिम्स उपचार के लिए ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
यह भी देखे : रेलवे की एक चूक से हो गया बड़ा हादसा, OHE की मरम्मत कर रहे 4 रेलकर्मी झुलसे, एक गंभीर