ढाबा में खाना खाने के दौरान घटी घटना
रायपुर। रायपुर में एक बार फिर खुलेआम गोलीकांड की घटना सामने आई है। बीती रात हीरापुर में गोली चलने से ठेकेदार आलोक कुमार उपाध्याय की मौत हो गई है. घटना के बाद से पुलिस ने आरोपी को बलबीर सिंह और लखविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. घटना शेरे पंजाब ढाबा के पास की है।
जानकारी के मुताबिक आरोपी और मृतक दोनों आपस में दोस्त है। दोनों बीती रात ढाबा में खाना खाने गए हुए थे, तभी मजाक मस्ती के दौरान आरोपी बलबीर सिंह के हाथों गलती से लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी। गोली सीधे आलोक के सीने में जा लगी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को तत्काल सुयश अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों के पास रखा पिस्टल बरामद कर लिया है।
घटना रात करीब 9 बजे की है. मरने वाला और आरोपी दोनों आपस में दोस्त है। आरोपी पिस्टल का लाइसेंस मिलने की खुशी में खाना खा रहे थे। उसके बाद बाहर निकलकर दोस्त को पिस्टल दिखा रहा था, तभी अचानक गलती से उसके हाथों दो गोली चल जाती है। जिसमें से एक गोली पत्थर से टकराकर सीधे आलोक के सीने में जा लगी. जिससे उसकी मौत हो गई है।
उन्होंने बताया कि अभी दो आरोपी बलबीर सिंह और लखविंदर सिंह को हिरासत में लिया गया है। घटना स्थल का सही तरीके से जांच करने के बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।
यह भी देखें : ‘जो शिकायत करे उसे गोली मारो, WELCOME टू न्यू इंडिया’, वामपंथी विचारकों के गिरफ़्तारी पर बोले राहुल गाँधी
Add Comment