भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस अपने चुनावी मेनिफेस्टो में शराबबंदी की घोषणा कर बड़ा राजनीतिक धमाका करने की तैयारी में है। कांग्रेस प्रदेश की 50 प्रतिशत महिला वोटर्स को साधने का दांव खेलते हुए दस हजार करोड़ राजस्व नुकसान सहने के लिए भी तैयार है, जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के आग्रह पर गुजरात, बिहार, केरल की शराबबंदी पॉलिसी पर फाइनेंस से जुड़े लोगों से अध्ययन करवाया गया है।
उनकी सलाह इस मामले में सकारात्मक नहीं थी, क्योंकि बड़ा राजस्व घाटा इसमें दिख रहा है। बावजूद इसके कमलनाथ ने आश्वस्त किया है कि कांग्रेस की सरकार बनती है तो वे इस घाटे से निपटने में सक्षम हैं यह वचन पत्र अब तैयार हो गया है। गणेश चतुर्थी के दिन कांग्रेस वचन पत्र समिति के अध्यक्ष राजेद्र सिंह और विवेक तन्खा ने इसकी सॉफ्ट कॉपी प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को सौंप दी है। 17 सितंबर को राहुल गांधी भोपाल से चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। प्रदेशभर के पार्टी पदाधिकारी राहुल से वन टू वन चर्चा के लिए बुलाए गए हैं। माना जा रहा है कि इस दौरान ही यह वचन पत्र जारी किया जा सकता है। वीडियो वायरल, जीरो ग्रैविटी में भी सबसे तेज दौड़े उसैन बोल्ट, वीडियो वायरल
यह भी देखे : पांच बार सीएम रहे कांग्रेस के इस कद्दावर नेता ने छोड़ा कांग्रेस का साथ, कहा-
Add Comment