रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अच्छा है चुनाव के बहाने वो लोग भी मंदिर जाने लगे है जो कभी मंदिर नहीं जाते थे। यह एक बड़ा परिवर्तन है, जो बताता है कि पीएम मोदी के भय में लोगों को क्या-क्या करना पड़ रहा है। सीएम रमन सिंह ने कहा कि जिन लोगों के मन में मंदिरों को लेकर आस्था नहीं थी वे भी चुनावी फायदे के लिए मंदिर की सीढिय़ां चढ़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भले ही चुनावी दृष्टि से यह कवायद चल रही हो, लेकिन यह अच्छी बात है कि राहुल गांधी मंदिर जा रहे हैं। सीएम ने कहा कि सरकार अच्छे-अच्छे लोगों को सही कर देती है। राहुल गांधी छत्तीसगढ़ के भी मंदिरों पर जाएंगे यह यहां के सरकार की उपलब्धि है। मुख्यमंत्री रमन सिंह और केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने राहुल गांधी पर चुटकी ली है। राहुल गांधी के पहले मानसरोवर यात्र फिर मंदिरों के दर्शन और अब छत्तीसगढ़ के भी मंदिरों के दर्शन की आ रही खबरों पर मुख्यमंत्री ने तीखा तंज कसा है।
रायपुर में राष्ट्रीय शिल्प गुरू सम्मान में शिरकर करने पहुंचे मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा है कि सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि तो यही है कि अच्छों-अच्छों को ठीक कर दिया है। मुख्यमंत्री रमन सिंह से जब ये पूछा गया कि राहुल गांधी मंदिरों में जा रहे हैं, कई मंदिरों के रूट मैप लिये गये हैं। छत्तीसगढ़ के भी मंदिरों की जानकारी मांगी गयी है।
यह भी देखें : पांच बार सीएम रहे कांग्रेस के इस कद्दावर नेता ने छोड़ा कांग्रेस का साथ, कहा-
Add Comment