नई दिल्ली। लड़की की पिटाई का दर्दनाक वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियों में बड़ी ही बेहरमी से एक युवक लड़की को पीट रहा है और लड़की चुपचाप उसे सह रही है। यह वीडियो सामने आने के बाद मामला का खुलासा हुआ है।
वीडियों में नजर आ रहा युवक रोहित तोमर है, जो सब इंस्पेक्टर का बेटा है। इस मामले में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए है। पुलिस के मुताबिक लड़की की पिटाई का वायरल वीडियो 2 सितंबर की दोपहर उत्तम नगर के एक बीपीओ में बनाया गया था।
ये ऑफिस आरोपी रोहित तोमर के दोस्त अली हसन का है, जिसमें आरोपी करीब 20 दिन से जा रहा था। अली हसन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी रोहित 21 साल का है और कोई काम नहीं करता। आरोपी रोहित तोमर के पिता अशोक तोमर सेंट्रल दिल्ली में नारकोटिक्स विभाग में एएसआई के पद पर तैनात है।
ज्योति नामक लड़की की शिकायत पर पुलिस ने अशोक के खिलाफ धमकाने का मामला दर्ज किया है। रोहित के खिलाफ शिकायत करने वाली लड़की करीब डेढ़ साल पहले रोहित के साथ रिलेशन में थी, लेकिन अब दोनों के बीच कोई संबंध नहीं है।
अब रोहित लड़की और उसके परिवार पर जबरन शादी का दबाव बना रहा है। लड़की ने पुलिस स्टेशन तिलक नगर में शिकायत दी है। जिसके बाद रोहित के खिलाफ केस रजिस्टर कर लिया गया है। ज्योति के परिवार के मुताबिक, वायरल होने वाला वीडियो रोहित ने ज्योति को धमकाने के लिए भेजा था।
रोहित ने धमकी दी थी कि अगर ज्योति ने उसकी बात नहीं मानी तो उसका हश्र भी यही होगा। इस वायरल वीडियो में रोहित एक दूसरी लड़की की बुरी तरह पिटाई करता नजर आ रहा है।
यह भी देखें : बिलासपुर : प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ाई पत्नी, तो पति ने भी कर डाली ये डिमांड…
Add Comment