बीजापुर। रायपुर से बीजापुर जा रही महेंद्रा ट्रेहवल्स की यात्री बस क्रमांक सीजी 19 एफ 0289 बस्तानार घाट के पास अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इस घटना में करीब 15 यात्री घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना रविवार सुबह करीब 5 बजे की है। 45 यात्रियों को ले जा रही महेंद्रा ट्रेहवल्स की बस बस्तानार घाटी के पास पलटी। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। इधर, मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने आरोपी चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
यह भी देखे : अंबिकापुर : तेज रफ़्तार बोलेरो का टायर फटा, अनियंत्रित होकर 20 मीटर तक पलटती रही, 2 की मौत, 6 घायल
Add Comment