Breaking Newsक्राइमछत्तीसगढ़
CRPF के प्रधान आरक्षक ने खुद को मार ली गोली, मौत

गरियाबंद। जिले के नवागढ़ सीआरपीएफ कैंप में देर रात 1 बजे 65वीं बटालियन में तैनात प्रधान आरक्षक ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। गोली चलने की आवाज सुनकर दूसरे साथियों ने जवान को अस्पताल में भर्ती कराया। जवान ने अपने सिर पर गोली मारी थी।
जवान को अस्पताल पहुंचाने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवान का नाम करण सिंह था जो महेंद्रगढ़ हरियाणा का रहने वाला था। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी देखे : अंबिकापुर : तेज रफ़्तार बोलेरो का टायर फटा, अनियंत्रित होकर 20 मीटर तक पलटती रही, 2 की मौत, 6 घायल