नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने 10 सितंबर को भारत बंद का आव्हान किया गया है। कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने एक प्रेसवार्ता में कहा कि पार्टी ने इस सरकार को जगाने के लिए और देशभर के लोगों के आक्रोश की भावना का सम्मान करते हुए 10 तारीख को भारत बंद का आव्हान किया है।
गहलोत ने कहा कि महंगाई ने सबकी कमर तोड़ दी है, डीजल-पेट्रोल और गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों से आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ा है। कांग्रेस नेता ने बताया कि ये बंद सुबह 9 बजे से दिन में 3 बजे तक जारी रहेगा, ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। कांग्रेस ने भारत बंद के लिए तमाम विपक्षी दलों से समर्थन मिलने की उम्मीद जताई है।
यहाँ भी देखे : फिर शुरू हुआ डीजल-पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी का दौर, जानें आज कितनी बढ़ी हैं कीमतें….
Add Comment