छत्तीसगढ़सियासत

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के आज विकास यात्रा के समय में आंशिक परिवर्तन

रायपुर। आज जशपुर जिले के बगीचा आ रहे प्रदेश के मुखिया सीएम डॉक्टर रमन सिंह अटल विकास यात्रा के तहत, बुधवार को देर रात को सीएम के कार्यक्रम की टाइमिंग बदली गई और 11.40 के जगह अब सुबह 11.10 बजे रमन सिंह बगीचा पहुंच जाएंगे। डॉक्टर रमन सिंह पहले आमसभा को संबोधित करेंगे एवं आरक्षित समय के पश्चात 1.30 बजे ही बगीचा से प्रस्थान कर जायेंगे।


वहीं मुख्यमंत्री बगीचा से हेलीकाप्टर द्वारा अपरान्ह 3 बजे रायपुर जिले के विकासखंड मुख्यालय खरोरा पहुंचेंगे और स्वागत सभा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री यहां से विकास रथ में 3.40 बजे ग्राम भैंसा, शाम 4.10 बजे ग्राम संडी और 4.50 बजे पलारी में आयोजित स्वागत कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. सिंह शाम 5.30 बजे विकास रथ में जिला मुख्यालय बलौदाबाजर पहुचेंगे और वहां आम सभा को सम्बोधित करेंगे।

यहाँ भी देखे : हड़ताली स्वास्थ्य कर्मचारियों के खिलाफ विभाग ने अपनाया कड़ा रूख, 276 स्वास्थ्य कर्मचारियों को किया बर्खास्त, सूची जारी…. 

Back to top button