रायपुर/धमतरी। हड़ताली स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कड़ा रूख अख्तियार करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ी बर्खास्तगी कार्रवाई की है। विभाग के 276 स्वास्थ्य कर्मियों को बर्खास्त करने की सूची जारी कर दी है। यह धमतरी जिले में की गई जिसमें जिला स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य कर्मियों की बर्खास्तगी संबंधी आदेश को जारी किया गया है। इस संबंध में जिला स्वास्थ्य आधिकारी का कहना है कि सूची 276 स्वास्थ्य कर्मियों के नाम है। उन्होंने यह भी बताया कि अभी और 14 कर्मचारियों की अलग सूची जारी की जा रही है।
आदेश जारी होने के बाद से ही संविदा स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया है।
ज्ञात हो कि विभाग द्वारा हड़ताली स्वास्थ्य कर्मियों को काम पर वापस लौटने संबंधी नोटिस पहले ही दी जा चुकी थी, लेकिन हड़ताली कर्मियों द्वारा इस नोटिस को हल्के में ले लिया। लगातार हड़ताल से नाराज स्वास्थ्य विभाग आखिरकार स्वास्थ्य कर्मियों के बर्खास्तगी शुरू कर ही दी।combinepdf
यहाँ भी देखे : देश के सभी राज्यों के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षों की आवश्यक बैठक, भूपेश बघेल दिल्ली रवाना
Add Comment