रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज डोंगरगढ़ में अटल विकास यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा- अगर अटलजी ने छत्तीसगढ़ को बनाया है तो रमन सिंह ने उसे संवारा है।
लेकिन अभी भी काम पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में हो रहे विकास को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की तारीफ की। अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि क्यों दिन दहाड़े सपने देखते हो, छत्तीसगढ़ में भाजपा अंगद का पैर है, जिसे कोई नहीं उखाड़ सकता। भाजपा की सरकार 2018 में भी बनेगी।
यहाँ भी देखे : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कबीर पंथ के प्रमुख प्रकाश मुनि नाम साहब से सौजन्य मुलाकात की
Add Comment