छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

भाजपा ने वन कर्मचरियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल को दिया अपना समर्थन…

जगदलपुर: वन कर्मचरियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल विगत कई दिनों से 12 सूत्रीय मांगों को लेकर अनवरत जारी है। वन कर्मियों के समर्थन में आज भाजपा के जनप्रतिनिधियों में पूर्व सांसद दिनेश कश्यप डॉ. सुभाउ कश्यप, जिलाध्यक्ष रूपसिंग मंडावी, योगेंद्र पांडे, रामाश्रय सिंग ने धरना स्थल पहुंचकर उन्हे उनकी मांगों का समर्थन किया है।

भाजपा ने वन कर्मियों की 12 सूत्रीय मांगों को जायज ठहराते हुए अपना समर्थन दिया एवं राज्यपाल को इस संबंध में लेटर लिखने की बात कही है। वन कर्मचारी संघ जिला बस्तर के जिला संरक्षक अमित कुमार झा एवं बस्तर जिला के समस्त पदाधिकारी गण सदस्यों के द्वारा बीजेपी को अपनी मांगो का ज्ञापन सौंपा है।

पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश के जंगल जल रहे हैं, जिससे वनों को कीमती संपदाओं का नुकसान हो रहा है, वनोपज बस्तर में आजीविका के बड़े साधन हैं, सरकार वन कर्मियों की मांगों को पूरी कर जंगल को वनों की आग से बचाने के लिए सार्थक कदम उठाना चाहिए।

Back to top button