देश -विदेशसियासत
कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस ने भाजपा को पीछे छोड़ा, जेडी (एस) भी दौड़ में

बेंगलुरु। कर्नाटक निकाय चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। राज्य की 105 निकाय सीटों के 2709 वार्डों पर नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। अभी तक सामने आए नतीजों में कांग्रेस बढ़त पर है। 2 हजार 709 वार्डों में से कुल 2 हजार 592 वार्ड के नतीजे सामने आए हैं। इनमें से कांग्रेस ने 954, बीजेपी ने 905 और जेडी (एस) ने 364 सीटों पर जीत दर्ज की है। इनके अलावा 277 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुए है।
विधानसभा चुनाव के बाद एक बार कांग्रेस और जेडीएस एक दूसरे के खिलाफ लड़े हैं। यही वजह है कि निकाय चुनाव में कांग्रेस, बीजेपी और जेडीएस के बीच कांटे का मुकाबला है। 31 अगस्त को निकाय चुनाव के लिए वोट डाले गए थे। राज्य के 105 शहरी निकाय क्षेत्र पर चुनाव हुए हैं। इनमें 29 शहर नगरपालिकों, 53 नगर पालिकाओं. 23 नगर पंचायत और 135 कॉर्पोरशन वार्ड पर नतीजे आ रहे हैं।